सऊदी अरब जानेवाले श्रमिकों के लिए नए नियम | भारत समेत 160 देशों पर लागू होंगे
विदेश न्यूज़ : सऊदी अरब प्रवासी मजदूरों के सम्बन्ध में कुछ कड़े नियम लागू करने जा रहा है, यह नियम वहाँ काम कर रहे भारतीय तथा अन्य देशों से काम की तलाश में जाने वाले श्रमिकों के लिए समस्या दिला सकती है। दरअसल अरब देश अपने वर्क वीजा के लिए इस बदलाव के जरिये बहार से आनेवाले उन मजदूरों को रोकना चाहता है जो कार्यकुशल नहीं होते हैं फिर भी वर्क वीजा लेकर सऊदी अरब देश में काम की तलाश के लिए जाते हैं। अरब देश के श्रम मंत्रालय के मुताबिक इस नियम के अंतर्गत एक वेरिफिकेशन प्रोग्राम चलाया जायेगा और इस नियम को 160 से अधिक देशों पर लागू किया जायेगा, जानकारी के अनुसार अरब देश जानेवाले श्रमिकों को इस प्रोग्राम के तहत एक टेस्ट या कहें तो परीक्षा लिया जायेगा जिसमें पास होनेवाले मजदूरों को श्रमिक वीजा की अनुमति दी जाएगी। सऊदी श्रम अधिकारियों के मुताबिक इस नियम को लाने का मुख्य उद्देश्य देश के श्रम बाजार को कंट्रोल करना है जिससे देश में सिर्फ कुशल श्रमिक का सही चुनाव हो सके और कार्य कुशलता के आभाव में प्रवासी मजदूरों को बेरोजगार ना भटकना पड़े। इस नियम के अंतर्गत श्रमिकों को दो तरह के टेस्ट से गुजरना होगा जिसम